प्रसव के बाद की देखभाल: क्यों माँ को भी उतना ही प्यार,पोषण और सम्मान चाहिए
जब एक बच्चा जन्म लेता है, तब एक माँ भी जन्म लेती है
घर में बच्चे का आगमन खुशियों, मुस्कानों और नई उम्मीदों का संदेश लेकर आता है। परिवार का हर सदस्य नवजात शिशु को प्यार देने में व्यस्त हो जाता है। घर में उत्सव जैसा माहौल बन जाता है।
लेकिन इस खुशी के बीच एक और जीवन नई शुरुआत करता है — एक माँ का।
एक माँ जिसने नौ महीने अपने भीतर एक नए जीवन को संजोया, जिसने असंख्य शारीरिक और मानसिक बदलावों का सामना किया, और जिसने जन्म के क्षण में अपनी सारी शक्ति लगा दी।
ऐसे समय में माँ को केवल बधाइयों की नहीं, बल्कि देखभाल, आराम, पोषण और अपनापन की आवश्यकता होती है।
भारतीय संस्कृति में सदियों से यह समझा जाता रहा है कि प्रसव के बाद का समय माँ के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण होता है। यही कारण है कि हमारी दादी-नानी नई माताओं के लिए विशेष भोजन तैयार करती थीं, उन्हें आराम देती थीं और पूरे परिवार के केंद्र में रखती थीं।
यह केवल परंपरा नहीं थी।
यह माँ के प्रति प्रेम और सम्मान का सबसे सुंदर रूप था।
मातृत्व की देखभाल: भारतीय परंपरा की अमूल्य धरोहर
भारतीय घरों में प्रसव के बाद विशेष भोजन तैयार करने की परंपरा सदियों पुरानी है।इन पारंपरिक व्यंजनों में ऐसे तत्व शामिल होते थे जो माँ को स्नेह, गर्माहट और पोषण का एहसास कराते थे।घर की रसोई में विशेष रूप से तैयार किए जाते थे—
🌿 गोंद के लड्डू
🌿 सोंठ के लड्डू
🌿 बादाम हलवा
🌿 लोध के लड्डू
🌿 अजवाइन, सुवा और तिल मुखवास
🌿 अजवाइन और वावडिंग पानी
हर रेसिपी के पीछे एक कहानी थी।हर सामग्री के पीछे परिवार का अनुभव था।और हर निवाले में माँ के लिए प्यार छुपा होता था।
बदलते समय में परंपराओं को बचाने का प्रयास
आज की तेज़ जीवनशैली में कई परिवार इन पारंपरिक व्यंजनों को बनाना चाहते हैं, लेकिन समय और सुविधा की कमी के कारण ऐसा कर पाना आसान नहीं होता।यहीं से चska Foods की यात्रा शुरू हुई।हमारा उद्देश्य केवल उत्पाद बनाना नहीं है।हमारा उद्देश्य उन परंपराओं को पुनर्जीवित करना है जो पीढ़ियों से मातृत्व की देखभाल का आधार रही हैं।
चska Foods पोस्ट डिलीवरी केयर कलेक्शनमाँ की देखभाल, हमारे संस्कार
हमने अपनी पोस्ट डिलीवरी केयर रेंज को इस सोच के साथ तैयार किया है कि हर नई माँ को वही प्यार और अपनापन मिले जो उसे अपने घर में मिलता है।